कोटा . रामगंजमंडी-भोपाल रेल परियोजना के तहत झालावाड़ सिटी से झालरापाटन तक रेल लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है। रेलवे के निर्माण विभाग ने मार्च 2021 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है। परियोजना पूरी होने के बाद कोटा से भोपाल की दूरी करीब 115 किमी कम हो जाएगी।
यह परियोजना डेढ़ दशक तक बहुत धीमी रफ्तार से चली। पिछले दो साल में इसमें तेजी आई। पिछले साल बजट में इस परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपए मिले जो चालू वित्तीय वर्ष में खर्च हो जाएंगे। सूत्रों के अनुसार रेलवे बोर्ड का पुरानी लम्बित योजनाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर है, इसलिए आगामी बजट में इस परियोजना के लिए पर्याप्त राशि मिलने की उम्मीद है।
डेढ़ दशक में 26 किमी ही बढ़ी समय पर पर्याप्त बजट नहीं मिलने और कार्य की गति धीमी होने के कारण डेढ़ दशक में 262 में से केवल 26 किमी रेल लाइन ही बिछी। उप मुख्य अभियंता निर्माण, कोटा की देखरेख में करीब 165 किमी रेललाइन का निर्माण होना है। बाकि कार्य भोपाल मंडल करेगा। 165 किमी लाइन पर कुल 16 स्टेशनों का निर्माण किया जाना है, अभी जुल्मी और झालावाड़ सिटी दो ही स्टेशन तैयार हुए हैं।
ये स्टेशन बनेंगे जूनाखेड़ा, अमेठा, अकलेरा, पचौला, घाटोली, नयागांव, भोजपुरा, देवपुर, खिलचीपुर, राजगढ़, नर्सिंगपुर और ब्यावरा स्टेशन का निर्माण होना बाकी है।
योजना पर एक नजर 262 किमी लम्बी है परियोजना 2700 करोड़ खर्च होंगे 400 करोड़ से अधिक खर्च हो चुके अब तक कहां कब पहुंचेगी रेल लाइन रामगंजमंडी से झालावाड़ सिटी 26.5 किमी- ट्रेन संचालित झालावाड़ सिटी से झालरापाटन 07 किमी- कार्य लगभग पूर्ण झालरापाटन से अकलेरा 40 किमी- मार्च 2019 तक अकलेरा से खिलचीपुर 90 किमी- मार्च 2020 तक खिलचीपुर से ब्यावरा-भोपाल तक 63 किमी- मार्च 2021 तक