5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्तेदारों को सीट ना देने पर आरपीएफ कांस्टेबल ने टीटीई को पीटा

रेलवे की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के सिपाही ही सुरक्षा को खतरे में डालने लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 12 Sep 2017, 11:06 AM IST

RPF, TTE, Railway Protection Force, Indian Rail, IRCTC, GRP,

RPF constable beaten to TTE

ट्रेन में सीट देने से इनकार करने पर आरपीएफ के सिपाही ने टिकट निरीक्षक को पीट डाला। आरपीएफ ने रेलवे की सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसकी ओर से टीटीई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर डाली। पीड़ित टीटीई ने भी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदम दर्ज करवाया है।

Read More: 12 साल बाद गुरु बदलेगा घर, लाएगा अच्छी खबर

चलती ट्रेन में कर दी पिटाई

टिकट निरीक्षक महावीर मालव ने बताया कि वे सराह रोहिल्ला-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में ड्यूटी कर रहे थे। मथुरा रेलवे स्टेशन निकलने के बाद बयाना और गंगापुरसिटी स्टेशन के बीच आरपीएफ सिपाही संजय यादव दो यात्रियों को रिजर्व कोच में सीट पर बिठाने के लिए लाया। यादव ने उनसे कहा कि ये दो जने उनके परिचित हैं, कोटा तक जाना है, दो सीट उपलब्ध करा दो। जब उन्होंने कहा कि ट्रेन में सीट नहीं है तो सिपाही आक्रोशित हो गया। टिकट मांगा तो वो भी नहीं दिखाया और उसने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट से उनके पैर व पेट में चोट लगी। कोटा पहुंचने पर उन्होंने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दी। तबीयत खराब होने पर उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा।

Read More: इन ट्रेनों में नहीं मिलेगा अब दीपावली वीक का रिजर्वेशन

टिकट निरीक्षकों ने जताया आक्रोश

टीटीई की पिटाई और आरपीएफ की अपने सिपाही को बचाने की कोशिशों से कोटा डिवजीन के टिकट निरीक्षकों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद टिकट निरीक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एडीआरएम आलोक अग्रवाल और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त से मुलाकात मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। दोनों अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Read More: सेफ्टी से जुड़े 1.60 लाख पद पड़े हैं खाली, कैसे रुकेंगे रेल हादसे

सिपाही के बचाने में जुटी आरपीएफ

कांस्टेबल को फंसता देख आरपीएफ उसे बचाने की कोशिशों में जुट गई है। ऑनड्यूटी टीटीई की पिटाई करने के मामले में कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय आरपीएफ के अफसर अपने सिपाही को बचाने में जुटे हैं। इसके लिए कांस्टेबल की तरफ से टीटीई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा दिया गया है। जीआरपी थाने के हैड कांस्टेबल ईश्वर सिंह ने बताया कि टिकट निरीक्षक महावीर मालव ने सिपाही संजय यादव के खिलाफ और संजय ने महावीर के खिलाफ रिपोर्ट दी है। दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर लिया। चूंकि मामला गंगापुर सिटी थाना क्षेत्र का है इसलिए एफआईआर को वहां भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़