मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने कोचिंग संस्थान, हॉस्टल और पीजी प्रतिनिधियों के साथ-साथ अतरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन सुनीता डागा को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई छात्र किसी भी वजह से बीच में पढ़ाई छोड़कर जाना चाहता है तो उसकी फीस वापस लौटाने की व्यवस्था हर हाल में की जाए। फीस ना लौटाने की शिकायतें आने पर जिम्मेदार संस्थानों के खिलाफ आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।