ग्राहकों को यह मिलेगी सुविधा
एसबीआई ने जिलेभर में कुल 68 केन्द्र खोले है। इनमें शहर में 38 केन्द्र शामिल हैं। शेष 30 गांवों में केन्द्र है। केन्द्र से ग्राहक एक बार में न्यूनतम 20 हजार रुपए तक निकाल सकता है। दूसरी ब्रांच के ग्राहक 10 हजार रुपए तक निकाल सकेंगे। इसके लिए अलग से चार्ज लगेगा। ऋण खाते में 20 हजार तक जमा करवा सकता है। फंड ट्रासफर (खाते से खाते में राशि) जारी करवा सकता, कार्ड आधारित लेन-देन, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आधार सीडिंग, खाते का मिनी स्टेटमेंटभी देख सकते है।