तलवंडी सेक्टर 5 निवासी डॉ. अशोक मूंदड़ा ने बताया कि वे कई सालों से साइकिल से घूमने जाते हैं। अक्सर साइकिल से ही एमबीएस अस्पताल में ड्यूटी पर भी आते हैं। शनिवार सुबह भी वे डॉ. शेखावत के साथ गरडिय़ा महादेव तक साइकिल से ही घूमकर आए थे। पौने ग्यराह बजे उन्होंने अपने घर के अंदर साइकिल खड़ी की। इसके बाद वे ऊपर की तरफ चले गए। 5 मिनट बाद आकर देखा तो साइकिल नहीं मिली।