इस दौरान जगह-जगह अन्नकूट महोत्सव के आयोजन हुए। पाटनपोल स्थित मथुराधीश मंदिर में अन्नकूट महोत्सव में 56 भोग की झांकी सजाई गई। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भगवान मथुराधीश को अन्नकूट का भोग लगाया। साथ ही भगवान के दर्शन कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व सुबह से ही मथुराधीश जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की कतारें लगी रही। लोग परिवार के साथ मथुराधीश जी के दर्शन के लिए घंटों कतार में लगे रहे।