दो दिन चली कार्रवाई
जांच टीम सदस्य डॉ. एलएन शर्मा, डॉ. बीएस शेखावत, लेखाधिकारी भंवरलाल अग्रवाल 18 जनवरी को स्टोर पहुंचे और स्टोर कर्मचारी से पिऑन डायरी ली। मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की। इसके बाद टीम 19 जनवरी को फिर पहुंची और नल-बिजली रूम तथा स्टोर रूम को सीज कर दिया। साथ ही बयान के लिए संबंधित लोगों को सूचना भेजी है। टीम ने स्टोर इंचार्ज पृथ्वीराज सिंह के छुट्टी पर रहने के दौरान यह कार्रवाई की।