अक्सर लोग शादी-ब्याह में लाखों रुपए खर्च करते हैं। परिजनों के महंगे कपड़े खरीदने से लेकर महंगा शामियाना, बैंडबाजा, डीजे व भोजन के अलावा बारातियों की पूरी आवभगत का इंतजाम होता है। वहीं इसके उलट सोमवार को बसंत पंचमी पर शहर में एक जोड़े ने अनूठे अंदाज में अपना विवाह किया। इस विवाह में जरूरतमंद लोगों को नए परिधान दिए गए वहीं निराश्रित बच्चों को भोजन कराया गया।