ऊंट पर सवार निर्मला ने हाथ में तिरंगा भी थाम रखा था। जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। नेशनल फ्लैग कोड के मुताबिक राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल ना तो व्यक्तिगत प्रचार के लिए किया जा सकता है और ना ही चुनावी कार्यक्रमों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन निर्मला ने चुनावी रैली में तिरंगा इस्तेमाल कर विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्षी छात्राओं ने आचार संहिता के उलंघन की शिकायत भी दर्ज कराई है।