4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवॉर्ड व इंसेंटिव के लिए थर्मल के कर्मचारियों ने किया ढोल बजा कर प्रदर्शन, लगाया जाम

कोटा। कोटा सुपर थर्मल पावर प्लांट में अवार्ड, इन्सेंटिव व ओवरटाइम और बोनस को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

abhishek jain

•

Updated: 10 Oct 2017, 6:29 PM IST

Super Thermal Power Plant's Employees Protest in Kota

कोटा . कोटा सुपर थर्मल पावर प्लांट में अवार्ड, इन्सेंटिव व ओवरटाइम और बोनस को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। थर्मल कर्मचारी संघ इंटक से जुड़े नाराज कर्मचारियों ने रोष प्रकट करने के लिए पावर प्लांट के गेट पर जाम लगा दिया और ढोल बजाकर सरकार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दोपहर 12:45 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन 15 मिनट तक जारी रहा। इस दौरान थर्मल पावर प्लांट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवपाल चौधरी, महामंत्री इकबाल हुसैन, डीपी मिश्रा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read More: Video: अमरीका में भी हुआ रावण का वध, राम नाम के जयकारों के बीच किया हवन, खेली होली

लगा जाम

प्रदर्शन के चलते सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान गेट के दोनों तरफ लोग कार्मिकों व अधिकारियों का प्रदर्शन खत्म होने का इंतजार करते रहे। इसके खत्म होने पर इंटक के बाद पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को हटाकर जाम खुलवाया।

Read More: OMG! राजस्थान के इस किसान को हुआ घातक बीमारियों का ट्रिपल अटैक, जानकर डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

कर रहे हैं टालमटोल

अध्यक्ष शिवपाल चौधरी का आरोप है कि उत्पादन निगम अवार्ड राशि का भुगतान करने में टालमटोल कर रहा है। ठेका कार्मिकों को संवेदकों से बोनस भी नहीं दिलाया जा रहा हैं। इसके साथ ही इन्सेटिव और ओवरटाइम का भुगतान भी कर्मचारियों को समय पर नहीं किया जा रहा है जिसके चलते कर्मचारियों में गुस्सा है।

Read More:#sehatsudharosarkar: साहब! नहीं मिलता पीने को पानी, न होती मरीजों की सुनवाई


मुनाफे में हुआ इजाफा

संघ के महामंत्री इकबाल हुसैन के अनुसार वर्ष 2016-17 में कर्मचारियों ने मेहनत से 7486.877 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर घाटे में 164.33 करोड रुपए कम किए। इसके अलावा कोयले और ऑयल की खपत को कम करके प्रतियूनिट मुनाफे में भी इजाफा हुआ हैं। उनकी मांगों को लेकर 12 अक्टूबर पांच कार्मिक क्रमिक अनशन पर बैठेंगे और उसके बाद भी सुनवाई नहीं होती है तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।