उन्होंने बताया कि पानी में विशेष तरह का केमिकल मिलाकर परमाणु संयंत्र व इससे जुड़े प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाने की संभावना जताई जाती है लेकिन जिन दो-तीन देशों में ये केमिकल उपलब्ध था, उन देशों ने इस पर रोक लगा दी है। रावतभाटा में परमाणु इकाइयों व एनएफसी संयंत्र की तकनीक भिन्न है। मल्टीलेयर तकनीक पर आधारित सुरक्षा है। इससे यहां न्यूक्लियर टेररिज्म की कोई संभावना नहीं। हम सतर्क हैं, लेकिन भयभीत नहीं।