4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्माया मारपीट के बाद छात्र की मौत का मामला, स्कूल में परिजनों का हंगामा

एक निजी स्कूल में मारपीट के बाद छात्र की मौत के मामले में कार्रवाई को लेकर परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 7 Dec 2017, 4:45 PM IST

Personal school assault, Student death, Proceeding, Family, School administration, Guilty teacher, Mahavir Nagar police, Teacher, Sub-inspector and research officer, Post-mortem report, Police investigation, Crime, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

परिजनों का स्कूल में हंगामा

कोटा . महावीर नगर थाना क्षेत्र के रंगबाड़ी स्थित एक निजी स्कूल में मारपीट के बाद छात्र की सदमे से हुई मौत के मामले में बुधवार को स्कूल प्रशासन द्वारा दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से नाराज परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया। सूचना पर महावीर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत किया।

Read More: लम्बी सुनवाई के बाद पत्नियों को मिला पति की मौत का मुआवजा

छात्र की 3 दिसम्बर को हुई थी मौत

रंगबाड़ी स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत 12 वर्षीय छात्र मोहन सोनी की 3 दिसम्बर को मौत हो गई थी। परिजनों ने स्कूल शिक्षक पर उससे मारपीट करने व सदमे से मौत होने का आरोप लगाते हुए खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। रिपोर्ट महावीर नगर थाने में भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन स्कूल प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नाराज मृतक की मां व अन्य परिजन स्कूल पहुंचे और हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।

Read More: कहीं आपको सेवा देने वाला ई-मित्र फर्जी तो नहीं, माेबाइल एप से करें इसका पता

शिक्षक समेत सभी के बयान लिए

महावीर नगर थाने के उप निरीक्षक व अनुसंधान अधिकारी राम स्वरूप ने बताया कि छात्र की मौत मामले में शिक्षक रामनिवास नागर, संचालक रामविलास सुमन, छात्र की मां और उसकी कक्षा के सभी विद्यार्थियों के बुधवार को बयान लिए हैं। पूछताछ में छात्रों को डांटने की बात जरूर सामने आई है लेकिन मारपीट की बात अभी तक किसी ने नहीं बताई। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट गुरुवार तक आने पर ही स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी।

Read More: बुजुर्ग महिला के पर्स में था ये कीमती सामान, भनक लगते ही पर्स ले उड़ा चाेर

दो जनों ने की खुदकुशी

अनंतपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को दो जनों ने खुदकुशी कर ली। एएसआई दरियाब सिंह ने बताया कि सुबह भामाशाह मंडी रेलवे ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। उसकी पहचान बारां के बालाखेड़ा हाल प्रेमनगर प्रथम निवासी हिम्मत सिंह (45) के रूप हुई। परिजनों ने बताया कि घर पर हुए विवाद के बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं केबलनगर निवासी भानू पांचाल (16) ने भी घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह 12वीं में पढ़ता था। दो-तीन दिन से डिप्रेशन में था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।