चोरी की नीयत से घर में घुस गया बदमाश
महावीर नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुस गया। उसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। केशवपुरा सेक्टर 6 निवासी कमल चतुर्वेदी ने बताया कि वे दिन में घर पर थे। तभी एक युवक चोरी की नीयत से उनके घर में घुसा। आवाज आई तो वे कमरे से बाहर आए और युवक को पकड़ लिया। युवक जिस बाइक से आया था वह भी पुलिस को सौंप दी। युवक के बाइक से आने व घर में घुसने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इधर, पुलिस का कहना है कि विज्ञान नगर निवासी विजय गुर्जर को अवैध छुरी लेकर घूमते हुए पकड़ा है।