
कोटा .
जवाहर नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह चार जने एक मकान में घुसे और छात्र के कमरे से 7 हजार रुपए व मोबाइल चोरी कर ले गए। छात्रों ने एक जने को तो पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया जबकि तीन भागने में कामयाब हो गए।
इंद्र विहार निवासी दामोदार प्रसाद शांडिल्य ने बताया कि उनके मकान में कई कोचिंग छात्र रहते हैं। वे सुबह 6 से 8 बजे की क्लास अटेंड करने गए थे। 8 बजकर 05 मिनट पर वे जैसे ही कमरे में आए तो सतना निवासी छात्र मृगेन्द्र सिंह के कमरे का ताला खुला हुआ था। उसमें 4 जने चोरी की नीयत से घुसे हुए थे। उन्होंने शोर मचाया और उन चारों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन मौका पाकर उनमें से तीन जने तो भाग गए जबकि एक जना पकड़ में आ गया। कमरा देखने पर उसका पर्स व मोबाइल गायब थे। पर्स में करीब 7 हजार रुपए थे। सूचना मिलते ही पूर्व पार्षद रमेश जेठमलानी व इंद्र विहार विकास समिति केअ न्य लोग भी वहां आ गए थे। उन्होंने जवाहर नोर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस आई और उस पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
दामोदार प्रसाद ने बताया कि चारों जने दो बाइक से आए थे। दिनदहाड़े उनके मकान में रहने वाले छात्रों के कमरों में चोरी की नीयत से घुसे थे। उन्होंने व मृगेन्द्र ने पुलिस को रिपोर्ट दे दी है।
इधर जवाहर नगर पुलिस का कहना है कि दामोदार प्रसाद व मृगेन्द्र ने रिपोर्ट दी है। लेकिन बयान देने नहीं आए हैं। पकड़े गए युवक से कुछ बरामद भी नहीं हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Updated on:
27 Nov 2017 11:07 pm
Published on:
27 Nov 2017 10:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
