1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता के सरस बूथ में हुई चोरी

विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित ईएसआई अस्पताल के सामने सरस डेयरी बूथ में शुक्रवार देर रात चोरी हो गई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 26 May 2018, 1:19 PM IST

saras booth

कांग्रेस नेता के सरस बूथ में हुई चोरी

कोटा . विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित ईएसआई अस्पताल के सामने सरस डेयरी बूथ में शुक्रवार देर रात चोरी हो गई। इससे बूथ में अंदर रखी महंगी ब्रांड की सिगरेट, गुटखे व गल्ले में रखे एक हजार रुपए चोर चुरा ले गए।

कोटा में मौत के साये में जीने को मजबूर लोग


कांग्रेस एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश खटीक ने बताया कि वह शुक्रवार को डेयरी पर ताला लगाकर गए थे, लेकिन सुबह पांच बजे उनके पास फोन आया की उनकी डेयरी के ताला टूटा पड़ा हुआ है। इसपर वह मौके पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ पड़ा था और उसमें से करीब पंाच हजार रुपए की महंगी बं्राड की सिगरेट, गुटखे व गल्ले में पड़े एक हजार रुपए चोर चुरा ले गए।

इसकी सूचना उन्होंने विज्ञान नगर पुलिस को दी। इस पर विज्ञान नगर थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।


शाम को एसपी ने दी क्राइम रोकने की नसीहत, रात को लुटेरों ने उड़ाया मजाक

बंद कर दिया था दूध सप्लाई
एक बूथ संचालक ने खटीक के बूथ की एनओसी नहीं होने के बावजूद दूध बेचने की शिकायत डेयरी ऑफिस में की थी। इस कारण ऑफिस ने दूध सप्लाई बंद कर दिया था, लेकिन खटीक ने एक बड़े राजनैतिक नेता के विरोध में प्रदर्शन करने में बूथ सरस डेयरी ऑफिस ने खटीक के बूथ पर दूध सप्लाई बंद करने का आरोप लगाया था।


चेयरमैन के इशारे पर कोटा डेयरी ने बंद कर दी कांग्रेस कार्यकर्ता की दूध सप्लाई, गुंजल के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी


उसके बाद पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में सरस डेयरी ऑफिस पर प्रदर्शन किया था। इधर, सरस डेयरी ऑफिस ने जांच में खटीक के बूथ का एनओसी जारी नहीं होने पर दूध की सप्लाई बंद करने की बात सामने आया है।