इधर अनुसंधान के दौरान भविष्य को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसके तीन आरोपित अध्यक्ष दामोदर नागदा, सचिव अरविंद मेहता व कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा जोधपुर जेल में बंद है। इस पर अदालत से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर तीनों को शुक्रवार देर रात को जोधपुर जेल से लेकर कोटा आए। शनिवार को तीनों को अदालत में पेश करने पर १९ जनवरी तक जेल भेज दिया।