रात को ही सूची क्यों?
प्रशासनिक अधिकारियों की तबादला सूची आखिर देर रात क्यों जारी की जाती है, इसको लेकर कार्मिक विभाग के आला अधिकारियों से बात की तो उनका कहना था ज्योंहि तबादला सूची जारी होती है, तबादले निरस्त करवाने के लिए सिफारिशों के फोन घनघनाने लग जाते हैं। इस कारण अमूमन रात 12 बजे बाद ही सूची जारी की जाती है। सूची जारी करने के बाद सचिवालय में कोई नहीं रहता है।