7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: वसुंधरा राजे का कोटा दौरा अचानक रद्द, तुरंत दिल्ली रवाना, जानें मामला क्या है?

Vasundhara Raje Kota Visit : पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का कोटा दौरा अचानक रद्द हो गया है। फिर तुरंत ही झालावाड़ वसुंधरा राजे दिल्ली चली गईं। लोगों का समझ नहीं आ रहा है की मामला क्या है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Jul 2023, 3:41 PM IST

vasundhara_raje.jpg

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का कोटा दौरा आज अचानक रद्द हो गया है। एक सूचना आने के बाद वह तुरंत ही दिल्ली रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय नेतृत्व ने एक बेहद जरूरी बैठक के लिए वसुंधरा राजे सिंधिया को दिल्ली बुला लिया। इस आदेश के बाद वसुंधरा राजे सिंधिया ने कोटा में करीब चार कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। वसुंधरा को दिल्ली बुलाने के बाद सियासी हलचल भी तेज हो गई है। कोटा उत्तर के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने बताया कि वसुंधरा को दिल्ली एक बैठक के लिए बुलाया गया है। जिसके बाद कोटा के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। वैसे राजनीतिक गलियारों में चर्चा गरम हो गई है कि आखिर मामला क्या है।

वसुंधरा की कोटा महारैली में भीड़ से चौंका आलाकमान
कोटा उत्तर के पूर्व विधायक व वसुंधरा समर्थक विधायक और सांसद सहित कई नेताओं ने कोटा में 2 जुलाई को बड़ी महारैली की थी। जिसके बाद राजस्थान से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई। इस रैली को भाजपा संगठन का कोई सपोर्ट नहीं मिला था। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भी इस महारैली के बारे में कुछ नहीं कहा। कोटा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा प्रदेश नेतृत्व भी इस कार्यक्रम में शामिल न हुए। जिला और प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम से दूरियां बनाए रखी। पर इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और भीड़ पे सबको चौंका दिया। माना जा रहा है यह वसुंधरा राजे की ताकत का प्रदर्शन है।

यह भी पढ़े - जयपुर के डिप्टी मेयर भेज रहे हैं जनता को रोजाना हजारों पोस्टकार्ड, आखिर माजरा क्या है?

भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर घर पहुंची वसुंधरा
वसुंधरा राजे झालावाड़ से कार से कोटा से बूंदी पहुंची। बूंदी जिले के डाबी क्षेत्र के खड़ीपुर गांव में मृतक मोरपाल के घर पहुंची। भाजपा कार्यकर्ता मोरपाल की मौत पर उन्होंने घर पहुंचकर गहरा दुख प्रकट किया। भाजपा महारैली से लौटते समय बस की टक्कर से भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई थी। वसुंधरा राजे शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची। और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़े - राजस्थान विधानसभा बैठक 14 जुलाई को दोबारा होगी, राष्ट्रपति को दिया न्योता