
Watch video of illegal recovery by police in Kota Dashwara fair
कोटा पुलिस के सिपाही और होमगार्ड दशहरे मेले की ख्याति पर दाग लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। मेला ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ऑटो वालों से लेकर फुटपाथ पर मूंगफली, पॉपकार्न बेचने वालों तक से चौथ वसूल रहे हैं। राजस्थान की नंबर वन पुलिस वसूली का खेल भी बिना किसी से डरे खुलेआम कर रही है। ना किसी का डर है और ना ही कोई चिंता। शुक्रवार देर रात जब दशहरा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद घर जा रहे लोगों को लेने के लिए ऑटो चालक मेला मैदान की ओर आने लगे तो पुलिस वालों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। इन ऑटो चालकों को 20 से 50 रुपए देने पर ही सवारियां बिठाने दी गईं। जिन ऑटो चालकों ने पैसे नहीं दिए पुलिस वाले उन्हें सवारी को उतारकर खदेड़ देते थे।
जो मिले वहीं जेब में
मेले में देर रात ऑटो रिक्शा चालक सवारियों के लिए ऑटो दौड़ाते हुए नजर आते हैं। जिन्हें रास्ते में देखते ही पुलिस कर्मचारी होमगार्ड के जवान को ऑटो रुकवाने के लिए इशारा कर देते हैं। साहब का इशारा मिलते ही होमगार्ड के जवान ऑटो को रुकवाकर पहले तो पूरा रौब झाड़ते हैं। बाद में उसे धमका कर रुपए मांगते। ऐसे में ऑटों में बैठी सवारी उतर कर जाने के भय से ऑटो चालक मन मसोस कर 100-50 रुपए होमगार्ड के जवान को थमा देते हैं। ऐसे में ऑटो की आढ़ में होमगार्ड का जवान सीधे रुपए को जेब में डालकर पुलिस कर्मी के पास जाकर खड़ा हो जाता है। इस प्रकार से दशहरे में घूमने वाले दो दर्जन से अधिक ऑटो चालकों से होम गार्ड के जवान व पुलिसकर्मी मिलकर रोजाना हजारों रुपए की चौथ वसूली कर लेते हैं।
पैसे नहीं देते तो कागज छीन लेते हैं
ऑटो चालक इमरान ने बताया कि पुलिस कर्मियों का तो रोजाना का ही काम है। रात 12 बजे ही दशहरे के मुख्य बाजारों में घूमने लग जाते हैं। ऑटो दिखते ही रुकवा कर रुपए मांगते हैं। नहीं देने पर ऑटो के नम्बर नोट कर लाईसेंस, कागजात आदि मांगने शुरू कर देते हैँ। कागज दिखाने पर उन्हें रख लेते हैं और इसके बाद तो जो काम 50-100 रुपए में हो जाता है उसकी जगह 500 से 700 रुपए मांगे जाते हैं।
Read More: हॉट एयर बलून पर बैठकर निहारा कोटा का नजारा
पुलिस को लेकर मेले में पहले भी हो चुका हंगामा
पुलिस की चौथ वसूली केा लेकर तीन-चार दिन पहले भी मेले में हंगामा हो चुका है। पैसे ना देने पर मेले में लगे एक ठेले पर रखी खाद्य सामग्री को पुलिस वाले ने सड़क पर पलट दिया था। गर्म भट्टी के कारण ठेला चलाने वाले का हाथ भी जल गया था।
Published on:
7 Oct 2017, 9:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.