4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत समेत कई देशों में बंद हुआ व्हॉट्सएप, नहीं जा रहे मैसेज और कॉल

शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे व्हाट्सएप का सर्वर क्रैश होने से कोटा समेत पूरे देश में इस पॉपुलर इंस्टेंट मेसेजिंग एप की सेवाएं बंद हो गईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 3 Nov 2017, 3:01 PM IST

भारत समेत दुनिया के कई देशों में शुक्रवार दोपहर को अचानक व्हाट्सएप बंद हो गया। काफी कोशिशों के बावजूद लोग ना तो मैसेज कर पा रहे थे ना ही नेट कॉल। मैसेज भेजने पर वो वेटिंग में रुक जा रहे थे। अचानक व्हाट्सएप बंद होने से लोगों में हड़कंप मच गया। कोटा , बारां, बूंदी और झालावाड़ समेत पूरे राजस्थान से लोग दूसरी मैसेंजर सेवाओं के जरिए व्हाट्सएप में आई दिक्कतों की वजह पूछने लगे। दोपहर करीब एक बजे से व्हाट्सएप बंद होने के बाद अभी तक ठीक नहीं हो पाया है।

Read More: PM मोदी ने जिस चीता कि जिंदगी मांगी थी, वो फिर मौत से भिड़ने को तैयार

व्हाट्सएप का सर्वर हुई क्रैश

जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप के सर्वर में बुधवार रात से दिक्कत आ रही है। बुधवार को कई व्हॉट्सऐप यूजर्स को मैसेज भेजने और रिसीव करने मे दिक्कतें आईं। टेक्नीकल एक्सपर्ट से जब इस बारे में बात की गई तो पता चला कि व्हाट्सएप का सर्वर क्रैश हो गया है। जिसकी वजह से राजस्थान ही नहीं पूरे देश और दुनिया भर में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वालों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Read More: बाल दिवस पर नहीं बटेंगे लड्डू, चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाने के लिए कम पड़ गए पैसे

एक महीने में तीसरी बार हुआ सर्वर क्रैश

एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर के करीब 55 फीसदी यूजर्स को बुधवार की रात व्हाट्सऐप में कनेक्शन की दिक्कत हो रही थी, जबकि 35 फीसदी यूजर्स को मैसेज रिसीव नहीं कर पा रहे थे। वहीं 10 फीसदी यूजर्स का तो ऐप ही नहीं खुल पा रहा था। व्हाट्सऐप यूजर्स को यह परेशानी बुधवार की रात करीब 10:30 बजे हुई थी। वहीं दो सप्ताह पहले भी सर्वर क्रैश होने से व्हाट्सएप अचानक बंद हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका, यूरोप, ब्राजील और साउथ अमेरिका में अभी भी यूजर्स को परेशानी हो रही है। बता दें कि पूरी दुनिया में व्हाट्सऐप यूजर्स की संख्या 1.2 बिलियन से अधिक है।

Read More: नोटबंदी के बाद सरकार ने बनाई ये घातक प्लानिंग, कभी भी हो सकती है लागू

दोपहर एक बजे से शुरू हुई परेशानी

शुक्रवार दोपहर को करीब एक बजे से व्हाट्सएप पर दिक्कत शुरू हो गई थी। पहले तो काफी देर में मैसेज डिलीवर हो रहे थे, लेकिन बाद में वह भी बंद हो गए। दो घंटे बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोगों को चिंता होने लगी कि डाटा होने के बावजूद कहीं इंटरनेट कंपनियों ने कुछ गड़बड़ तो नहीं की है। इसके बाद एक दूसरे से व्हाट्सएप के बारे में जानकारी लेने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अब तक जारी है।