उपद्रवियों की हरकतें देख सूघर सिंह व ग्राम प्रधान ने 100 नंबर पुलिस को फोन कर दिया। जिस पर नीमगांव, फरधान, फूलबेहड़ थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर पाकर एएसपी भी गांव में पहुंच गई। इस बीच भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह व हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बेहजम अजय शुक्ला उर्फ छोटू भी गांव पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है हालांकि अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। गांव में तनाव व्याप्त है।