1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नींद में पड़े व्याक्ति को बेटे के सामने कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट

रात करीब एक बजे कुल्हाड़ी लेकर आये एक व्यक्ति ने रफीक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे वहीं मौत के घाट उतार दिया

2 min read
Google source verification
the axe

नींद में पड़े व्याक्ति को बेटे के सामने कुलहाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट

लखीमपुर-खीरी. मंगलवार की देर रात स्कूल के चौकीदार पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। जिस समय चैकीदार पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था वह उस समय सोया हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से सटे बनवारीपुर निवासी रफीक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में चौकीदारी का काम करता था। जबकि उसका पुत्र इमामबक्स खेती और मजदूरी कर पत्नी मरियम और अपने 12 वर्ष के पुत्र आमीन का पालन पोषण करता है। मंगलवार रात स्कूल प्रांगण में ही तख्त डालकर रफीक अपने पोते आमीन के साथ लेटा था। वहीं इमामबक्स और उसकी पत्नी स्कूल की छत पर सो रहे थे। बताते हैं कि रात करीब एक बजे कुल्हाड़ी लेकर आये एक व्यक्ति ने रफीक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे वहीं परिवार वालों के सामने मौत के घाट उतार दिया।

शारीरिक अक्षमता बाघों को बना रही आदमपुर

बेटे के सामने की पिता की हत्या

हमले के दौरान और चीख सुनकर बाबा के पास लेटा आमीन की आंख खुल गई। आमीन ने पुलिस को बताया कि हांथ में कुल्हाड़ी लिए और मुँह बांधे व्यक्ति ने उसे चुपचाप पड़े रहने की धमकी दी और बाबा को मारकर फरार हो गया। हमलावर के भाग जाने के बाद बालक ने शोर मचाकर छत पर सो रहे मा बाप को घटना की जानकारी दी। सूचना पर रात में ही सीओ सिटी आरके वर्मा, इंस्पेक्टर श्याम नारायणए चैकी प्रभारी अवधेश यादव समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुधवार सुबह एसपी रामलाल वर्मा ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया और घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिये।

Story Loader