7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार बस खाईं में पलटी, चार की मौत, तीन दर्जन घायल, गांवों में शोक की लहर

Bus Accident: ललितपुर जिले में बस दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए। जबकि चार लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 27 Apr 2022, 5:42 PM IST

Bus Accident in Lalitpur 4 people died

Bus Accident in Lalitpur 4 people died

ललितपुर जिला मुख्यालय से महरौनी की ओर जा रही सवारियों से भरी एक बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गयी। इससे चार की मौत हो गयी जबकि, तीन दर्जन से अधिक बस सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। शाम करीब 5.00 बजे जिला मुख्यालय से कौशिक बस सर्विस मडावरा की तरफ रवाना हुई थी। ग्राम मसौरा कलां के आगे पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

जिलाधिकारी आलोक सिंह के अनुसार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बस में महिला पुरुष और बच्चों से सहित करीब तीन दर्जन सवारियां मौजूद थी। घटना से एकदम चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत पहुंचाई। सूचना पर पुलिस प्रशासन समेत एंबुलेंस पहुंची। गंभीर रूप से घायलों को राहत पहुंचाई गई। जिलाधिकारी ने बस दुर्घटना चार की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि तीन दर्जन से अधिक घायल हैं। मरने वालो के नाम सुखवती, लाखनलाल, रघुवर और रजनीश हैं।

यह भी पढ़े - अब मस्जिदों के बाहर नहीं होगी नमाज, जुलूस निकालने से पहले करना होगा ये काम

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए बस हादसे पर दुख जताया। इसके साथ ही सभी मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की। वहीं, जिलाधिकारी को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की भी आदेश दिए।

यह भी पढ़े - एसी और कार के लिए करता था अप्राकृतिक सेक्स, अंत में महिला ने उठाया ये कदम

गमगीन रहा गांवों का माहौल

जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर बस के खाई में गिरने से काल के गाल में समाए यात्रियों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। इस दौरान परिजनों की चीख पुकार से लोगों की आंखो में आंसू आ गए। गांवों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।