पिछले पांच दिनों में कई लाशें मर्चूरी में रखी गईं। उन का पंचनामा भी हुआ, फिर पोस्ट मार्टम भी हुआ, लेकिन इस लाश के बारे में जिला अस्पताल प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली, जबकि 108 एम्बुलेंस से सदर कोतवाली क्षेत्र से उक्त शव लाया गया था। सूत्र बताते हैं कि जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉक्टर एसके बासवानी जो अपना आवास झांसी में बनाए हुए हैं, इसलिए वह अस्पताल को बहुत कम समय दे पाते हैं। वह जिला चिकित्सालय में आते भी हैं तो उन्हें झांसी भागने की जल्दी रहती है।