2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव मैरिज का खौफनाक अंजाम: इस बात पर पति ने कर दी पत्नी की हत्या और फिर….

घरेलू विवाद के कारण पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके शव को घर में ही जला दिया तथा अपने दोनों बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों ने उसकी जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं औ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ललितपुर

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 23 Jun 2022, 4:34 PM IST

murder-73.jpg

,,

जनपद में एक सनसनीखेज हत्या का मामला प्रकाश में आने से इलाके में हड़कंप जैसी स्थिति देखी गई। यहां पति पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर उसके शव को अपने ही घर में जला दिया और घटनास्थल से अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गया। घर से उठा रहे धुएं और दुर्गंध को देख पड़ोसियों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। घटना की सूचना पर एसपी अपरएसपी के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आरोपी पति की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पत्नी की सनसनीखेज पूर्वक निर्मम हत्या करने का हाल ही में ताजा मामला थाना बानपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेरा का है। बताया जाता है कि दोनों का प्रेम विवाह हुआ था।

यह भी पढ़े - पुलिस इंस्पेक्टर ने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा, जा रहा हूं सुसाइड करने और फिर तभी...

दोनों के बीच अक्सर होता था घरेलू विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बानपुर क्षेत्र के अंतर्गत तेरा गांव के रहने बाले 25 वर्षीय मुलु कुशवाहा ने करीब तीन वर्ष पूर्व अपनी ही मौसी की 22 वर्षीय लड़की सपना कुशवाहा से प्रेम विवाह किया था और गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहा था। शादी के बाद से ही आए दिन पति पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर आपसी विवाद होता रहता था। इसी बीच उनके दो बच्चे भी हुए। बताया जाता है कि अक्सर दोनों में घरेलू विवाद होता रहता था। गुरुवार सुबह जब गांव के ही लोग गुजर रहे थे। तभी उन्होंने मुलु कुशवाहा के घर से काफी धुआं उठता देखा। घर से काफी दुर्गंध भी आ रही थी। जब गांव के लोगों ने वहां जाकर देखा तो किसी के जलने का एहसास हुआ और घर में कोई मौजूद नहीं था। जिसके बाद लोगों ने थाना बानपुर पुलिस को उक्त घटना की सूचना दी।

यह भी पढ़े - कोरोना की सुपरस्पीड: यहां एक दिन में कोविड के इतने नए मामले आए सामने, एक मरीज की मौत

पत्नी की हत्या कर शव घर में जला दिया

उधर, घटना की सूचना पाकर थाना बानपुर पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। घटना की सूचना पाकर सपना की मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गये थे, जिन्होंने पुलिस को पति पत्नी के बीच हुए विवाद की जानकारी दी। मौके पर पता चला कि पति मुलु कुशवाहा ने अपनी पत्नी सपना कुशवाहा की हत्या कर दी और उसके शव को घर में ही जला दिया तथा अपने दोनों बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों ने उसकी जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं और पुलिस जांच में जुटी हुई है तथा परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला भी पंजीकृत किया जा रहा है।