18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वह जैसे ही टॉयलेट में घुसी, पीछे से अंग्रेजी के टीचर ने दरवाजा बंद कर लिया और फिर… देखें वीडियो

46 साल के टीचर पर स्कूल में ही 13 साल की छात्रा से बलात्कार का आरोप, ललितपुर के महरौनी कोतवाली क्षेत्र का मामला...

2 min read
Google source verification
teacher raped college girl

ललितपुर. यूपी में आधी आबादी की आबरू खतरे में है। घर हो या बाहर हर जगह इंसान की शक्ल में भेडिये मौजूद हैं, जो किसी भी वक्त बेटियों की इज्जत लूटने को तैयार रहते हैं। इनता नहीं भगवान की तरह पूजे जाने वाले गुरुजनों के वेष में भी कई ऐसे दरिंदे मौजूद हैं जो शिक्षा के मंदिर को दागदार बनाने में संकोच नहीं करते। ताजा मामला ललितपुर जिले के महरौनी कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक अध्यापक पर स्कूल में ही कक्षा नौ की नाबालिग छात्रा से बलात्कार करने आरोप है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

महरौनी कोतवाली के सरदार पटेल अम्बेडकर बालिका इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली कक्षा नौ की छात्रा ने स्कूल के अध्यापक पर रेप करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि टीचर की धमकी से सहमी से पीड़िता दो दिनों तक परिजनों से ये बात छिपाये रखी। बीते शनिवार को उसने एक लेटर में आरोपी टीचर की सारी करतूत लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया। लेटर पढ़ने के बाद परिजनों को पता चला तो उसे गंभीर हालत में जिला हॉस्प‍िटल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वह जैसे ही टॉयलेट में घुसी, अंग्रेजी के टीचर ने दरवाजा बंद कर लिया
13 वर्षीय पीड़ित छात्रा ने बताया कि घटना 20 दिसंबर की है। दोपहर 12 बजे के दौरान जब स्कूल में तीसरी घंटी बजी तो वह टॉयलेट में गई थी, तभी अंग्रेजी पढ़ाने बाले 46 वर्षीय स्कूल टीचर राजकुमार उर्फ कल्लू महाराज वहां पहुंचे और उसे दबोच लिया। उसने चिल्लाने की कोशिश की तो हाथ से मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी टीचर ने वहीं बाथरूम का दरवाजा बंदकर जबरन नाबालिग से बलात्कार किया।

क्या कहते हैं पीड़िता के परिजन
पीड़िता की मां ने बताया कि उस दिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा घर तो पहुंची, लेकिन किसी को कुछ बताया नहीं। 23 दिसंबर की सुबह 5 बजे उसने एक लेटर लिखा और कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। जब वह उसके कमरे में गई तो देखा कि बेटी तड़प रही है। लेटर पढ़ा तो मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने आनन-फानन में पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

तहरीर का इंतजार कर रही पुलिस
महरौनी क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि एक स्कूली छात्रा से रेप का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक छात्रा के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। प्रथम दृष्टया यह मामला रेप का हो सकता है. मगर जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर आएगी तो लड़की का मेडिकल कराया जाएगा और सभी की हिस्ट्री भी खंगाली जाएगी।

देखें वीडियो...