28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर अानंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर शेयर की कुछ एेसी चीज, देखकर आप भी…

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर आनंद महिन्द्रा ने एक खास फोटो ट्विटर पर साझा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 25 May 2018, 3:20 PM IST

Anand Mahindra

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर अानंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर शेयर की कुछ एेसी चीज, देखकर आप भी...

नर्इ दिल्ली। कर्नाटक चुनाव के बाद 14 मर्इ से घरेलू तेल विपणन कंपनियां लगातार तेल के दाम बढ़ा रही है। आज 12वें दिन भी एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी की गर्इ है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 12 दिन में पेट्रोल की कीमतों में 3.2 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल की कीमतों में 2.82 रुपए का इजाफा हुआ है। फिलहाल पेट्रोल का सबसे अधिक दाम देश की आर्थिक राजधानी मुंबर्इ में है। मुंबर्इ में आज (शुक्रवार) एक लीटर पेट्रोल का दाम 85.65 रुपए है। एक तरफ तेल के बढ़ती कीमतों को लेकर आम लोग अौर विपक्ष सरकार पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल को लेकर सोशल मीडिया पर भी धड़ल्ले से जोक्स फाॅरवर्ड हो रहे हैं। एेसे ही एक मैसेज को महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आैर देश सबसे बड़े धनकुबेरों में से एक आनंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर एक जोक शेयर किया। इस ट्वीट में आनंद महिन्द्रा ने जो जोक शेयर किया है उसे पढ़कर निश्चित ही आप उनसे सहमत होंगे।


क्या था वायरल मैसेज

दरअसल आनंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर जो ट्वीट शेयर किया, उसमें रोड पर लगने वाला एक साइन बोर्ड बना है। इस बोर्ड पर दो दिशा में तीर के निशान बने हुए है। एक तीर के निशान के आगे 'पेट्रोल 80 रुपए लीटर' आैर दूसरे तीर के निशान के आगे 'चिल्ड बियर 80 रुपए लीटर' लिखा हुआ। वहीं नीचे लिखा है 'मर्जी आपकी घूम लो या झूम लो।' तस्वीर में सबसे नीचे एक आैर बात भी है जिसमें लिखा है 'अखिल भारतीस बेवड़ा समिति द्वारा जनहित में जारी।'


तस्वीर के साथ आनंद महिन्द्रा ने क्या लिख

इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्हाेंने ट्वीटर पर लिखा कि 'भारत जैसे लोकतंत्र की सबसे आकर्षक बात ये भी है कि लोगों में हास्यास्पद भावना भी काफी अच्छी है। देश में बढ़ रहे र्इंधन के दाम को लेकर चल रहे चुटकुले को देखते हुए ये बात अच्छे से साबित भी हो रही है।'

पहले भी कर चुके हैं एेसा

इसके पहले भी आनंद महिन्द्रा ने हरियाणा के एक मोची के बारे में एक वायरल पोस्ट को साझा किया था। उस तस्वीर में 'जख्मी जूतों का हस्पातल' नामक एक पोस्टर था। उन्होंने उस तस्वीर के बैठे व्यक्ति के बारे में कहा था कि इन्हें देश के भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में शिक्षक होना चाहिए। हालांकि बाद में उन्होंने उस व्यक्ति के बारे में अपनी टीम की मदद से पता भी लगाया आैर उसकी मदद भी की।