उनसे आईसीआईसीआई बैंक से वीडियोकॉन को कर्ज हासिल करने में पुगलिया द्वारा की गई मदद के बारे में पूछा गया, जो कि भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई वाले 20 बैंकों के संघ द्वारा वीडियोकॉन समूह को दिए गए 40,000 करोड़ रुपये के कर्ज का हिस्सा था। सीबीआई ने मामले में गुरुवार व शुक्रवार, शनिवार को भी राजीव कोचर से घंटों पूछताछ की थी। एजेंसी ने 2012 में बैंकों के संघ के हिस्से के तौर पर आईसीआईसीआई बैंक द्वारा समूह को कर्ज मंजूर करने में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी निर्धारित करने के लिए दीपक कोचर, वीडियोकॉन समूह के अधिकारियों व अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी जांच दर्ज की है।