नई दिल्ली। दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को तगड़ा झटका देते हुए उसकी बैंगलुरु की संपत्ति जब्त करने के आदेश दे दिए हैं। दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने ये आदेश FERA कानून का उल्लंघन करने के मामले में दिया है। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने एक अर्जी दाखिल किया था जिसपर कोर्ट ये आदेश जारी किया है। ईडी ने अपनी अर्जी में कहा कि विजय माल्या को समन जारी किए गए उनके ऑफिस और घर पर नोटिस भी लगाए गए, यहां तक मीडिया में विज्ञापन तक दिए गए। उसके बावजूद वो कोर्ट में पेश नहीं हुए।