खबरों के अनुसार मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और अजय पीरमल के बेटे आनंद पीरामल की सगाई हो चुकी है। आनंद पीरामल लंबे समय से ईशा अंबानी के मित्र हैं और दोनों लगातार संपर्क में रहते हैं। खबरों के अनुसार पिछले हफ्ते ईशा अंबानी के प्रपोज करने के बाद दोनों परिवारों ने सगाई का कार्यक्रम तय कर दिया। दोनों परिवारों ने रिश्तेदारों और नजदीकी मित्रों को बुलाकर दोनों की सगाई कर दी। हाल ही में एक इंस्टाग्राम एकाउंट से ईशा अंबानी और अानंद पीरामल की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में आनंद ईशा अंबानी को प्रपोज करते दिख रहे हैं।