नर्इ दिल्ली।अगर आज भी कोई टाटा गुप्र का नाम लेता है, तो सबसे पहले जिसका नाम लोगों के जहन में आता है वो है जहांगीर रतनजी दादाभार्इ टाटा। जिन्होंने देश में इंडस्ट्री सेक्टर एक अनोखी नींव रखी और उसे बुलंदियों तक पहुंचा दिया। आज हर व्यक्ति उन्हें एक विशेष रूप में याद किया जाता है। यहीं नहीं, भारत के एविएशन सेक्टर में किकस्टार्ट देने के लिए भी जेआरडी टाटा का खास योगदान है।
देश के इंडस्ट्री सेक्टर के इस दिग्गज की जीवन पर नजर डालें तो पाएंगे कि उनके जीवन में कर्इ कठिनाइयां अार्इं, तमाम चुनौतियां आर्इं लेकिन इन्हीं सब ने उन्हें अपने कारोबार में नर्इ बुलंदियों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाए। जेआरडी टाटा ने ही अपनी कंपनी की वैल्यूएशन को 5 अरब डाॅलर के पार पहुंचाया। एेसे तो उनके जीवन से हमें तमाम प्रेरणादायी आैर दिलचस्प किस्से जानने आैर सीखने को मिलेंगे। आज हम आपको सुपरस्टार अभिनेता दिलीप कुमार से मिलने का किस्स बताते हैं।
दिलीप कुमार आैर जेआरडी टाटा की मुलाकात कोर्इ पहले से सुनियोजित नहीं थी बल्कि दाेनों एक फ्लाइट में अचानक से ही मिले थे। उस दौरान दिलीप कुमार अपने करियर के बुलंदियों पर थे। इस बात को याद करते हुए दिलीप कुमार बताते हैं कि, "उस दौरान मैं अपने करियर की उंचाइयों पर था। मै एक बार हवार्इ यात्रा कर रहा था। मेरे पास में बैठा यात्री मेरे से अधिक उम्र का था। वो इंसान देखने में काफी पढ़ा लिखा दिखार्इ दिया। वहीं दूसरे यात्री मुझे लगातार देखे जा रहे थे लेकिन इस व्यक्ति को मेरी मौजूदगी से कोर्इ फर्क नहीं पड़ा। वो अपना अखबार पढ़ रहे थे, आैर खिड़की के बाहर देख रहे थे। जब चाया आया तो वो शांती से अपनी चाय पी रहे थे। "