4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2 अरब की शराब और लाखों रुपये की सिगरेट पी जाता है ट्रंप का ये दोस्त, खर्चे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

किसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कट्टर दुश्मन माने जाना वाला उत्तर कोरिया का तानाशाह किंम जोंग अब ट्रंप का दोस्त बन चुका है।

2 min read
Google source verification
wine

2 अरब की शराब और लाखों रुपये की सिगरेट पी जाता है ट्रंप का ये दोस्त, खर्चे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्ली। किसी समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कट्टर दुश्मन माने जाना वाला उत्तर कोरिया का तानाशाह किंम जोंग अब ट्रंप का दोस्त बन चुका है। एक समय था जब शख्स आए दिन अमेरिका को परमाणु युद्द की धमकी देता था। लेकिन अब मामला बदल चुका है, कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग दोस्त बनकर घूमते नजर आए। ये तो हुई दोनों की दोस्ती की बात लेकिन अब जो आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि आखिर ये शख्स इतना अय्याश कैसे हो सकता है। आइए जानते हैं जोंग के खर्चों के बारे में..

शराब पर खर्च करता है 2 अरब रुपए

उतर कोरिया के इस तानाशाह की इस रंगीन मिजाजी के बारे में तो हर कोई जानता है। लेकिन खुद के देश की आम जनता की मामूली ख्वाहिशों पर उन्हें सजा-ए-मौत देना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का शौक बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में उन का चरित्र से जुड़ी खबरें आती ही रहती हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि 2 अरब की शराब के नशे की खुमारी ने उन का सनकी तानाशाह बना दिया है। आपको बता है कि जोंग हर साल शराब पर 30 मिलियन डॉलर की रकम खर्च करता है। इतनी रकम भारत में आज की तारीख में 1 अरब 93 करोड़ 32 लाख रुपये होती है। इतनी रकम की शराब के सेवन के लिए उन अपने एलीट सर्किल को भी शामिल करता है।

1 .38 लाख रुपए की एक बोतल

अापको बता दें कि हेनेसी की सबसे महंगी शराब की बोतल की कीमत 2115 डॉलर तक है। इतनी रकम आज की भारतीय मुद्रा के हिसाब से 1 लाख 38 हजार 223 रुपये 80 पैसे होती है और इस रकम से काफी कम एक नॉर्थ कोरियावासी की सालाना इनकम होती है।

2 हाजर की सिगरेट

महंगी शराब के शौकीन तानाशाह को महंगी सिगरेट का भी शौक है। किम फ्रेंच डिजायनर सिगरेट पीता है। इसकी कीमत 44 डॉलर यानी करीब 2 हजार 835 रुपये 36 पैसे होती है। सिगरेट का पैकेट के लिए के लेदर केस बनाया जाता है। लेदर केस की कीमत इसमें रखी सिगरेटों से तीन गुना ज्यादा यानी 165 डॉलर होती है, जो कि भारत में 10 हजार 632 रुपये 60 पैसे के बराबर होगी।

Story Loader