नई दिल्ली। दुनिया में अरबपतियों की दौलत और रैंकिंग किस तरह से बदलती है, इसका सबसे अच्छा उदाहरण हाल के दिनों में देखने को मिला है। जिन मुकेश अंबानी की संपत्ति ( Mukesh Ambani Net worth ) में लगातार इजाफा होने की वजह से कयास लगाए जा रहे थे कि वो स्टीव बॉल्मर ( Steve Ballmer ) को पछाड़कर जल्द दुनिया के टॉप 5 अरबपतियों में शामिल हो जाएंगे, अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि मुकेश अंबनी ( Mukesh Ambani ) क्या टॉप 10 में भी अपनी जगह कायम रख पाएंगे। यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि उनकी संपत्ति में फिर से गिरावट आ गई है। वो आज दुनिया के अरबपतियों की सूची में 10 वें पायदान पर आ गए हैं। साथ ही उनकी कुल नेटवर्थ थी 70 बीलियल डॉलर से नीचे आ गई है।