नई दिल्ली। शुक्रवार को जब ब्लूमबर्ग के हवाले से रिपोर्ट आई थी कि मुकेश अंबानी दुनिया के 7वें सबसे अमीर शख्स ( Mukesh Ambani 6th Richest Person in World ) को हो गए हैं तो रविवार तक उनका स्थान सोमवार तक उनका रैंक तब तक 9वां हो चुका था, लेकिन 24 घंटों में दुनिया के अमीरों की सूची में बड़ा फेरबदल हो चुका है। रिलायंस के शेयरों में उछाल ( Reliance Industries Share Price ) की वजह से उन्होंने दुनिया के चार दिग्गजो को पीछे धकेलते हुए दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने गूगल फाउंडर्स, वॉरेन बफे ( Warren Buffet ) और एलन मस्क ( Elon Musk ) को पीछे छोड़ दिया है। वहीं पांचवे पायदान के लिए सिर्फ स्टीव बाल्मर ( Steve Ballmer ) से पीछे रह गए हैं। खास बात तो ये है कि दोनों की संपत्ति में 2.2 बिलियन डॉलर का ही फासला रह गया है। जानकारों की मानें तो अगर रिलायंस के शेयरों में तेजी इसी तरह से कायम रही तो मुकेश अंबानी दुनिया के पांच अमीरों में जल्द शामिल हो जाएंगे।