3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब पेटीएम में रुपयों के साथ ब्यूटी और कुकिंग टिप्स भी ट्रांसफर कर सकेंगी महिलाएं

पेटीएम पर महिलाओं के लिए कम्यूनिटी प्लेटफॉर्म का निर्माण पेटीएम ने इसके लिए लिए शीरोज के साथ की साझेदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 22 Aug 2019, 1:50 PM IST

Paytm

नई दिल्ली। अभी तक पेटीएम सिर्फ मनी ट्रांसफर और शॉपिंग प्लेटफॉर्म की यूज हो रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में महिलाएं यहां पर एक दूसरे के साथ ब्यूटी और कुकिंग टिप्स भी शेयर कर सकेंगी। वास्तव में पेटीएम ऐप में अब एक विशेष सोशल कम्यूनिटी प्लेटफॉर्म होगा जहां महिलाएं एक-दूसरे के साथ स्वास्थ्य, करियर, रिश्ते और खाना पकाने जैसे विषयों पर चर्चा कर सकेंगी। इस साथ ही वे अपने जीवन की घटनाओं और उपलब्धियों को साझा कर सकती हैं।

यह भी पढ़ेंः-ट्राई के आंकड़ों में बड़ा खुलासा, पांच सालों में करीब 95 फीसदी सस्ता हुआ मोबाइल डाटा

पेटीएम ब्रांड की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने अपने पेटीएम इनबॉक्स फीचर पर महिलाओं के लिए इस कम्यूनिटी का निर्माण करने के लिए महिलाओं के कम्यूनिटी प्लेटफॉर्म शीरोज के साथ साझेदारी की है, जिस पर कंटेंट बेस्ड सेवाओं के लिए लगभग तीन करोड़ से अधिक मासिक विजीटर्स का पंजीकृत किए गए हैं। पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक एबोट ने कहा कि महिलाओं के लिए यह विशेष सामाजिक सामुदायिक फीड यूजर्स के बीच प्रचलित पेटीएम इनबॉक्स में महत्वपूर्ण ट्रैक्शन के लिए बनाया जाता है।

यह भी पढ़ेंः-RTGS का यूज करने वालों के लिए खुशखबरी, अब से सुबह 7 बजे से उपलब्ध होगी यह खास सुविधा

उन्होंने आगे कहा, "यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, क्योंकि यह विशेष रूप से क्यूरेट किए गए कंटेंट और विभिन्न कम्यूनिटीज प्रदान करती है जिनमें वे अपने ईच्छा अनुसार भाग ले सकती हैं। यह सोशल मंच उन्हें खुद को शिक्षित करते हुए खुद को व्यक्त करने, सीखने और साझा करने के लिए एक शक्तिशाली मंच प्रदान करेगा।" शीरोज के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर अविनाश हिंदूपुर ने कहा कि संयुक्त उद्यम 'लाखों महिला इंटरनेट यूजर्स के विचारों को आगे बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ेंः-एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब बिना ATM निकालें कैश

उन्होंने आगे कहा, "शीरोज अपनी प्रगति की कहानियों को लिखने के लिए महिला इंटरनेट यूजर्स का चैंपियन रहा है। पेटीएम की पैठ और इसकी पहुंच का लाभ उठाते हुए लाखों महिला इंटरनेट यूजर्स अब सलाह देने वाले 1000 से अधिक कम्यूनिटीज तक पहुंच सकती हैं। यह साझेदारी सामुदायिक इकोसिस्टम को 10 करोड़ महिलाओं तक ले जाने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।"