इस अवसर पर नैसडैक की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडेना फ्राइडमैन को भी एक पुरस्कार से नवाजा गया। एंड्रॉयड फोन के भारतीय विनिर्माताओं के संदर्भ में पिचाई ने कहा, ‘हम हर साल फोन को सस्ता बनाने का पूरा ख्याल रखते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका उपयोग कर सकें। 2004 में बमुश्किल दो ही भारतीय विनिर्माता भारत में फोन बना रहे थे। अब यह संख्या 200 है।’