गुरुवार को लिया था हिरासत में
सीबीआईने इस मामले में गुरुवार को राजीव कोचर से लगभग पांच घंटे पूछताछ की। राजीव को गुरुवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे मुंबई हवाईअड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने उस समय रोक लिया था, जब वह सिंगापुर रवाना होने वाले थे। इसके बाद, उन्हें सीबीआई को सुपूर्द कर दिया गया, जो वीडियोकॉन के अध्यक्ष वेणुगोपाल धूत और राजीव के भाई दीपक कोचर के खिलाफ पूछताछ के लिए राजीव को बांद्रा स्थित कार्यालय ले आई।