scriptGoogle Map पर शॉर्टकट लेने के चक्कर में गई युवक की जान, रास्ता भटक पहुंचा ऐसी जगह… | 18 years russian boy frozen to death after Google Maps wrong turn | Patrika News

Google Map पर शॉर्टकट लेने के चक्कर में गई युवक की जान, रास्ता भटक पहुंचा ऐसी जगह…

locationनई दिल्लीPublished: Dec 12, 2020 07:52:17 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

कई बार गूगल मैप (Google Map) की वजह से लोग रास्ता भी भटक जाते हैं।
गूगल मैप की एक छोटी सी गलती की वजह से 18 साल का एक सर्गे उस्तीनोव नाम का लड़का रास्ता भटक गया।
बताया जा रहा है कि सर्गे का पूरा शरीर पत्थर की तरह जमा हुआ मिला।

google map

google map

गूगल मैप (Google Map)एक पॉपुलर एप है। नेविगेषन के लिए ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल कर गंतव्य तक पहुंचते हैं। हालांकि कई बार गूगल मैप की वजह से लोगों को परेषानी का भी सामना करना पड़ता है। कई बार गूगल मैप की वजह से लोग रास्ता भी भटक जाते हैं। लेकिन क्या आपने सुना है कि कभी गूगल मैप की वजह से किसी की जान चली गई हो। ऐसा ही कुछ रूस में एक युवक के साथ हुआ। गूगल मैप की गलती की वजह से युुवक की जान चली गई।
भटक गया रास्ता
घटना रूस के साइबेरिया की है। यहां गूगल मैप की एक छोटी सी गलती की वजह से 18 साल का एक सर्गे उस्तीनोव नाम का लड़का रास्ता भटक गया। उस लड़के के साथ उसका एक दोस्त वाल्दीस्लाव इस्तोमिन भी था। रास्ता भटककर दोनों युवक ऐसी जगह पहुंच गए, जहां रात में तापमान -50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उस भयंकर सर्दी में जमने से सर्गे उस्तीनोव की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों लडके वहां कई दिनों तक फंसे रहे थे।
यह भी पढ़ें –Google Maps में जुड़ा नया फीचर, देगा पब्लिक प्लेस पर कोरोना संक्रमितों का लाइव अपडेट, जानें अन्य खूबियां

शॉर्टकट के चक्कर में हुआ ऐसा
खबरों के अनुसार, सर्गे उस्तीनोव अपने दोस्त वाल्दीस्लाव इस्तोमिन के साथ साइबेरिया के पोर्ट ऑफ मेगाडन जा रहे थे। उन्होंने गूगल मैप पर शॉर्टकट के लिए रास्ता खोजा, लेकिन वे गलत दिशा में चले गए। पोर्ट ऑफ मेगाडन की जगह दोनों युवक रास्ता भटककर रोड ऑफ बोन्स पहुंच गए। रोड ऑफ बोन्स में रात का समय काफी खतरनाक माना जाता है क्योंकि यहां अचानक तापमान गिर जाता है। वहां उन्हें रास्ता बंद मिला और दोनों वहीं अटक गए।
यह भी पढ़ें –Google Maps में जुड़ने जा रहा है खास फीचर, यहां जानें इस फीचर से आपको क्या होगा फायदा

जमने की वजह से हुई मौत
जहां दोनों युवक रास्ता भटककर पहुंचे, वहां यह सड़क पूरी तरह से बर्फ से ढंकी हुई थी। ज्यादा सर्दी होने की वजह से कार के रेडियेटर ने भी काम करना बंद कर दिया। ऐसे में दोनों वहीं फंस गए। उनमें से सर्गे उस्तीनोव की जमने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सर्गे का पूरा शरीर पत्थर की तरह जमा हुआ मिला। वहीं दूसरे के हाथ-पांव बुरी तरह जमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सर्गे के दोस्त की हालत भी नाजुक है। वाल्दीस्लाव अभी भी जिंदा है लेकिन बुरी हालत में है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y1cnn
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो