कोई लाइन या शब्द भूल जाएं तो
अगर आप गूगल पर कुछ ऐसा सर्च कर रहे, जिसमें आपको पूरी लाइन लिखनी पड़े और उसमें से आप दो तीन शब्द भूल गए हैं तो यह ट्रिक आपके बहुत काम आएगी। लाइन लिखने में आप जो दो—तीन शब्द भूल गए हैं, उनकी जगह आप एस्टरिस्क (*) का इस्तेमाल करें। इससे आपको सर्च करने में आसानी होगी और आपको बिल्कुल वैसा ही रिजल्ट देखने को मिलेगा जैसा आप चाहते हैं।