ऐसे पता लगाएं डिलीटेड Google हिस्ट्री का
डिलीट की गई गूगल हिस्ट्री का पता लगाने के लिए आपको सबसे पहले गूगल क्रोम की टैब ओपन करनी होगी। इसके बाद आपको टॉप में राइट साइड के कॉर्नर पर तीन डॉटेड लाइनें दिखाई देंगी। इन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी। इस विंडो में आपको सेटिंग का विकल्प दिखाई देगा, आपको सेटिंग्स पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको Site Settings ऑप्शन नजर आएगा। इसमें सबसे ऊपर All Sites ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही आपको सभी साइट की डिटेल नजर आएंगी।