वनप्लस 13 में, कई डिजाइन चेंजेस शामिल हैं, जिसमें फ्लैट साइड और एक फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगी, जो अपने पिछले मॉडल वनप्लस 12 की कर्व्ड डिस्प्ले को रिप्लेस करेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसके रियर में गोलाकार स्टाइल में 3 सेंसर देखने को मिलेंगे। इसमें 6,000mAh की बैटरी होने के बाद भी पतला और लाइटवेट फोन होगा। कलर ऑप्शंस में ब्लैक एक्लिप्स, आर्कटिक डॉन और मिडनाइट ओशन (लेदर) जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग शामिल है।