रेडमी नोट 14 5G की कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन - पर्पल, व्हाइट और ब्लैक में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके फीचर्स में 50MP सोनी कैमरा, TUV Eye प्रोटेक्शन, के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलते है. इसमें 5110mAh की बैटरी मिलती है, इसका चार्जिंग अडाप्टर 45W का है। फोन एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है, इसमें 2100nits की पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इन बिल्ट AI फीचर भी मिलता है। Redmi Note 14 5G की फर्स्ट सेल 13 दिसंबर, 2024 को शुरू होगी।