Sawan Special Mehndi 2025: सावन का महीना भारतीय संस्कृति में बेहद खास माना जाता है। यह ना केवल हरियाली और बारिश का मौसम लेकर आता है, बल्कि यह महिलाओं के लिए सजने-संवरने और परंपराओं को निभाने का भी समय होता है। खासकर कुंवारी लड़कियों और विवाहित महिलाओं के बीच सावन की मेहंदी लगाने का चलन बहुत पुराना है। कहा जाता है कि सावन में मेहंदी लगाने से रिश्तों में प्यार बढ़ता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। सावन में हर सोमवार भगवान शिव की पूजा के साथ महिलाएं और युवतियां श्रृंगार करती हैं और हाथों में खूबसूरत मेहंदी रचाती हैं। इस बार आप भी अपने साजन के नाम की मेहंदी रचाकर न सिर्फ उन्हें स्पेशल फील करवा सकती हैं, बल्कि अपने हाथों की खूबसूरती भी बढ़ा सकती हैं। अगर आप कंफ्यूज हैं कि किस तरह की मेहंदी लगवाएं, तो यहां हम आपको कुछ स्टाइलिश और लेटेस्ट डिजाइन बता रहे हैं, जिसमें साजन के नाम को भी खूबसूरती से शामिल किया जा सकता है।