
Muskmelon Benefits in summer
Muskmelon Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में रंग-बिरंगे फलों की बहार आ जाती है, और उन्हीं फलों में से एक (Muskmelon) है जो मीठा, रसीला और ठंडक देने वाला फल है। यह फल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं खरबूजा खाने के जबरदस्त फायदे।
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो खरबूजे का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि खरबूजे में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में सोडियम का संतुलन बनाए रखता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह हाई बीपी वालों के लिए एक नेचुरल टॉनिक की तरह काम करता है।
खरबूजा विटामिन A और C का बेहतरीन स्रोत है। ये दोनों विटामिन्स त्वचा को रिपेयर करने, डेड सेल्स हटाने और नैचुरल ग्लो देने में मदद करते हैं। साथ ही, इसके हाई वाटर कंटेंट से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है।
अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो खरबूजे का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त करता है और कब्ज से राहत देता है। गर्मियों में इसे नियमित रूप से खाने से पेट हल्का और साफ रहता है। यह संक्रमणों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है और शरीर को अंदर से हेल्दी रखता है।
कम कैलोरी और ज्यादा पानी वाला यह फल वजन घटाने वालों के लिए एक बेहतरीन स्नैक है। यह पेट भरता है लेकिन शरीर में अतिरिक्त कैलोरी नहीं देता।
विटामिन A की मौजूदगी इसे आंखों के लिए भी फायदेमंद बनाती है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है और रेटिना को हेल्दी बनाए रखता है।
खरबूजे में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन C जैसे तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।
खरबूजे में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स फेफड़ों को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। खास तौर पर धूम्रपान करने वालों के लिए यह फल बहुत फायदेमंद हो सकता है।
हालांकि खरबूजा सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह परेशानी भी बढ़ा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, नहीं तो शुगर लेवल बढ़ सकता है। अधिक मात्रा में खाने से डायरिया, गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है, खासकर जब पेट पहले से ही संवेदनशील हो। वहीं, कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है, जिसमें स्किन रैश, खुजली या गले में जलन जैसे लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
19 Aug 2025, 2:27 PM IST
Published on:
16 Apr 2025, 10:42 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
स्वास्थ्य




