
Ambani ladies skincare routine
Ambani Ladies Skincare: अंबानी परिवार अपने शानो-शौकत के लिए जाने जाते हैं। अंबानी फैमिली की महिलाएं अपनी खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हर कोई उनकी खूबसूरत त्वचा का राज जानना चाहता है। उनकी नेचुरल ब्यूटी और ग्लो सीक्रेट्स के बारे में इस लेख में चर्चा की गई है। आइए जानते हैं इनके स्किनकेयर सीक्रेट्स।
अंबानी परिवार की बहु और बेटी हाइड्रेशन का बेहद ख्याल रखती हैं। उनका कहना है कि त्वचा को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए दिनभर कम से कम 7-8 ग्लास पानी पीने पर जोर देती हैं।
अंबानी लेडीज स्किन को क्लीन करने के लिए अच्छे क्लिंजर का उपयोग करती हैं। अच्छे क्लिंजर से त्वचा की डीप क्लीनिंग होती है, जिससे एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन निकल जाते हैं और त्वचा को संक्रमण से भी बचाया जाता है। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाना कभी नहीं भूलतीं, जो स्किन में नमी बनाए रखता है।
अपने डेली रूटीन में योग और मेडिटेशन करना नहीं भूलती हैं। यह आपके स्किन के साथ-साथ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा के स्वास्थ्य को ठीक रखता है और तनाव को भी दूर करता है।
अंबानी फैमिली अपने डेली रूटीन में फेस पर टोनर और सीरम का इस्तेमाल करती हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। टोनर स्किन के pH लेवल को कंट्रोल करता है, और साथ ही सीरम में विटामिन E और C जैसे इंग्रेडिएंट होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करने और निखार को बरकरार रखने में मदद करते हैं।
नीता अंबानी, ईशा और राधिका अंबानी के स्किनकेयर रूटीन में सनस्क्रीन को काफी अहमियत दी जाती है। वे धूप से त्वचा को बचाने के लिए हमेशा 50 SPF वाला सनस्क्रीन लगाती हैं, जो त्वचा को जवां दिखने में मदद करता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
31 Dec 2024 10:00 am
Published on:
31 Dec 2024 10:00 am
