7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharti Singh Diet Plan: 91 किलो से 76 किलो तक घटाया वजन, दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह का फिटनेस सीक्रेट

Bharti Singh Diet Plan: ‘लाफ्टर क्वीन’ भारती सिंह ने डाइट और अनुशासन से कुछ महीनों में 15 किलो वजन घटाया। अब वे खुद को ज्यादा फिट महसूस करती हैं, और उनका सफर कई लोगों के लिए प्रेरणा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

MEGHA ROY

•

Updated: 20 Dec 2025, 9:58 AM IST

Bharti Singh Weight Loss Journey

Bharti Singh Weight Loss Journey फोटो सोर्स – bharti.laughterqueen/Instagram

Bharti Singh Diet Plan: आज की लाइफस्टाइल को देखते हुए वजन बढ़ना एक आम समस्या बन चुका है। वहीं, कई लोगों की फिटनेस जर्नी दूसरों के लिए मिसाल बन जाती है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है कॉमेडियन भारती सिंह की।‘लाफ्टर क्वीन’ के नाम से मशहूर भारती ने अपनी डाइट, अनुशासन और मेहनत के दम पर कुछ ही महीनों में लगभग 15 किलो वजन कम किया और 91 किलो से 76 किलो तक का सफर तय किया। उनका कहना है कि अब वे पहले से कहीं ज्यादा फिट और स्वस्थ महसूस करती हैं, और अब उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत नहीं होती।अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में हम भारती सिंह की फिटनेस रूटीन और डाइट से जुड़े कुछ अहम राज साझा कर रहे हैं, जिनकी मदद से उन्होंने अपने वेट लॉस का ये प्रेरणादायक सफर पूरा किया।

Bharti Singh Second Baby: 41 साल की उम्र में दूसरी बार बनीं मां लाफ्टर क्वीन

टीवी की मशहूर कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उन्होंने 19 दिसंबर 2025 की सुबह अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की शूटिंग के लिए निकलने वाली थीं, तभी अचानक उनका वॉटर बैग फट गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में सुरक्षित डिलीवरी कराई गई।

भारती सिंह ने 10 महीनों में घटाए 15 किलो वजन

कॉमेडी की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकीं भारती सिंह ने अपनी फिटनेस जर्नी से भी लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग 10 महीनों की मेहनत के बाद उन्होंने करीब 15 से 16 किलो वजन घटाकर लोगों के बीच मोटिवेटर बन चुकी हैं। आज उनका वजन लगभग 71 किलो है। 2021 के अपने पॉडकास्ट 'भारती टीवी पॉडकास्ट' पर यूट्यूबर और अभिनेत्री प्राजक्ता कोली के साथ बातचीत के दौरान भारती सिंह ने अपनी वजन घटाने की जर्नी के बारे में खुलकर बात की। इस बातचीत में उन्होंने न केवल अपनी डाइट प्लान के बारे में बताया, बल्कि उस मोटिवेशन को भी साझा किया।

इसे भी पढ़ें- बुखार, डेंगू, पथरी… कई बीमारी ने भारती सिंह को घेरा, 7 सालों का ये है हेल्थ अपडेट

भारती सिंह का वजन घटाने का राज है इंटरमिटेंट फास्टिंग

भारती सिंह ने अपनी वजन घटाने की सफलता का श्रेय मुख्य रूप से इंटरमिटेंट फास्टिंग को दिया है। वह 16:8 फास्टिंग शेड्यूल का पालन करती हैं, जिसमें वह दिन के 12 बजे से 7 बजे तक खाना खाती हैं और बाकी के समय भूखी रहती हैं। इस तरीके से उन्होंने अपने कैलोरी सेवन को कंट्रोल किया, लेकिन अपनी पसंदीदा चीजें भी खाईं।
उन्होंने कहा, "मैं कोई सख्त डाइट नहीं करती, बस 12 बजे के बाद मैं अपनी पसंदीदा चीजें खाती हूं जैसे पराठे, अंडे, दाल-सब्जी, सब कुछ जो मुझे पसंद है।"

भारती सिंह के साइज में मिलते हैं क्रॉप टॉप

भारती सिंह ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं तो बहुत खुश हूं पतली होकर। कितना मजा आता है जब क्रॉप टॉप अपने साइज में मिल जाते हैं। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि अब मुझे अच्छे-अच्छे कपड़े पहनने को मिलते हैं।" भारती का यह बदलाव न सिर्फ उनके फिजिकल लुक में दिखता है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और पहनावे में भी साफ झलकता है।

वेट लॉस ने बढ़ाया भारती सिंह का कॉन्फिडेंस

भारती सिंह ने वजन कम कर न सिर्फ सेहत सुधारी, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाया। उन्होंने कहा, "अब मुझे अपने साइज के क्रॉप टॉप मिलते हैं और अच्छे कपड़े पहनने का मजा आता है।"उनके इस बदलाव की अक्षय कुमार ने भी तारीफ की। भारती ने मजाक में कहा कि बेटे लक्ष के जन्म के बाद उनकी सारी 'चर्बी' चली गई।

इसे भी पढ़ें- Bharti Singh को बार-बार बुखार, क्या आपको भी हो रहा ऐसा? डॉक्टर ने बताया- “गंभीर बीमारी का संकेत”