Black Coffee For Long Life: ब्लैक कॉफी स्वाद में कड़वा जरूर है, लेकिन लंबी जिंदगी जीने के लिए ये उतना ही फायदेमंद है। अमेरिका के टफ्ट्स यूनिवर्सिटी (Tufts University, US) में ब्लैक कॉफी और लंबी आयु को लेकर हुए रिसर्च में इसका पता चला है। इस अध्ययन के अनुसार, एक कप कॉफी पीकर आप लंबा जी सकते हैं। ऐसे में भला कॉफी पीना कौन नहीं चाहेगा!