कोल्ड ड्रिंक, सोडा या फ्लेवर वॉटर जैसे कार्बोनेटेड पेय पदार्थों में गैस मौजूद होती है, जो पेट के अंदर जाकर हवा भरने का काम करती है। इससे ब्लोटिंग, डकारें और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। अगर आप नियमित रूप से इनका सेवन करते हैं, तो पेट में भारीपन बना रहता है। बेहतर है कि इनकी जगह नींबू पानी या नारियल पानी लें।