नई दिल्ली। Teddy Day 2021: फरवरी माह आते ही कपल्स के लिए खास दिनों की शुरूआत होने लग जाती है। उनके लिए रोमांस से भरा यह माह काफी खूबसूरत होता है फरवरी माह का हर दिन कपल्स के लिए खास होता है। जो एक दूसरे के लिये समर्पित करने वाला दिन माना जाता है। इस वैलेंटाइन वीक (Valentine's week 2021) में 10 फरवरी को लोग टैडी-डे (Teddy Day 2021) सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को टैडी वियर गिफ्ट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते है। लेकिन टैडी वियर देते समय उसके रंग पर जरूर गौर करना चाहिए, क्योंकि टैडी का हर रंग एक अलग तरह का संकेत देता है। आज हम आपको इन्ही रंगों से जुड़ी खास बातों के बारे मे बता रहे हैं।