Coffee For Shiny Hair: सुबह की ताजगी के साथ ऑफिस की थकान मिटाने में कॉफी अहम भूमिका निभाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी सिर्फ आपके शरीर को एनर्जी नहीं देती बल्कि, आपके बालों को भी चमकदार बनाती है। कॉफी में मौजूद कैफीन, एंटीऑक्सीडेंट्स और नैचुरल कलरिंग एजेंट्स बालों की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। बालों को चमकदार बनाने के लिए आप कॉफी रिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं।